Guruji Home    सवालों की श्रेणियाँ

मुख्य पृष्ठ
गुरूजी के बारे में
प्रबंधन मंडली
निवेशक
हमसे संपर्क करें
सामान्य सवाल
कैरियर
मीडिया
समाचारों में
 

  1. वेबमास्टर संबंधित सवाल
  2. स्थानीय संबंधित सवाल
  3. सामान्य सवाल

वेबमास्टर संबंधित सवाल:-
  1. गुरूजीबॉट क्या है ?
    गुरूजीबॉट गुरूजी के वेब क्राउलर का प्रयोक्ता एजेंट है| गुरूजी अगली पीढ़ी के खोज यंत्र  के निर्माण के लिये वेब क्राउल करता है|

  2. हम अपनी साइट को गुरूजी के द्वारा क्राउल करने से कैसे बचा सकते हैं?
    गुरूजीबॉट "स्टैंडर्ड रोबोट एक्सक्लूजन प्रॉटोकॉल" (Standard Robot Exclusion Protocol) के नियम के साथ चलता है और अगर यह प्रॉटोकॉल उसे क्राउल करने से मना करे तो गुरूजीबॉट उस साइट को क्राउल नहीं करेगा| उदाहरण के लिये, अगर आप अपनी साइट की /cgi डाइरेक्ट्री को गुरूजीबॉट के द्वारा क्राउल होने से रोकना चाहते हैं तो नीचे दिये गए विवरण को robots.txt फ़ाइल में सम्मिलित करें :

    User-agent: GurujiBot
    Disallow: /cgi

    कृपया अधिक जानकारी के लिये इस पर ई-मेल करें: contact@guruji.com
स्थानीय संबंधित सवाल:-
  1. स्थानीय खोज क्या है ?
    स्थानीय खोज गुरूजी का नया अन्वेषण है जिसमें हम आपके लिये उपयुक्त सूचनाओं को शीघ्रता से लाते हैं| यह आपके महत्त्वपूर्ण सूचनाओं जैसे रेस्तरां, दंत चिकित्सक, डॉक्टर और कई अन्य दिनचर्या में आने वाली जरूरतों का शीघ्र मार्गदर्शक है|

  2. स्थानीय खोज में कौन-कौन से शहरों को सम्मिलित किए गए हैं?
    गुरूजी के पास अभी इन शहरों की सूचनाएँ हैं:

    Bangalore Surat Goa Ludhiana Delhi
    Chandigarh Mangalore Chennai Noida Hyderabad
    Ranchi Kolkata Rajkot Mumbai Pune
    Thiruvananthapuram Gurgaon Varanasi Indore Jaipur
    Kanpur Vijayawada Tirunelveli Madurai Mysore
    Vadodara Jamshedpur Coimbatore Jodhpur Pondicherry
    Agra Bhopal Vizag  

    सारे शहर बराबरी से नहीं लिये गये हैं, लेकिन जितना संभव हो सका हमने विस्तृत सूचनाएँ इकट्ठी की हैं| हम अन्य शहरों की सूचनाओं को एकत्रित करने में लगे हुए हैं ताकि शहरों की पूरी सूची तैयार हो सके| अगर आपके पास व्यापार से संबंधित महत्त्वपूर्ण सूचनाएँ हैं और ये छूटे हुए हैं तो कृपया इन्हें हमें बेझिझक  प्रस्तुत करें |

सामान्य सवाल:-
  1. मैं अपने खोजे गए परिणामों में ऐसी साइटें क्यों देख रहा हूँ जो गैर भारतीय हैं?
    हमारा लक्ष्य गुरूजी को पूर्णतः भारतीय संबंधित खोज इंजिन बनाने का है और हम इसे पाने के लिये अथक परिश्रम कर रहे हैं| अगर आप हमें मदद करना चाहें तो हमें गैर-भारतीय साइटों की सूचना feedback@guruji.com पर ई-मेल भेजकर कर सकते हैं |

  2. मैं अपनी साइट को गुरूजी डॉट कॉम पर कैसे देख सकता हूँ?
    आप अपनी "भारतीय संबंधित" साइट को submit url site के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं| एक बार प्रस्तुत करने पर गुरूजीबॉट आपके साइट पर जाएगा और इसे गुरूजी की सूची में अंकित कर देगा| तब आप इसे गुरूजी डॉट कॉम पर 3-4 सप्ताहों के अंदर खोज सकते हैं|

  3. मैंने अपनी साइट को डाला था, लेकिन अभी तक मैं इसे खोजने में असमर्थ हूँ?
    इसके दो कारण हो सकते हैं.
    1. आपने इसे जरूर हाल ही में डाला होगा और यह हो सकता है कि दुर्भाग्यवश यह साइट नवीनतम क्राउल चूक गया हो| इस परिस्थिति में आपको अपनी साइट को गुरूजी की सूची में अंकित करने के लिये 3-4 सप्ताह प्रतीक्षा करनी होगी|
    2. आपकी साइट गैर-भारतीय है और गुरूजीबॉट ने इसे छोड़ दिया होगा|

  4. मैं अपने व्यवसायिक पते को आपकी सूचियों में कैसे डालूँ?
    यह सुविधा, जहाँ आप अपना व्यवसायिक ब्यौरा कुछ ही क्लिक करने के बाद डाल सकेंगे, जल्दी ही उपलब्ध होगी| कृपया धैर्य रखें|

  5. मेरे पास गुरूजी डॉट कॉम के लिये काफी राय और पुनर्निवेश हैं| क्या करूँ?
    भेजिये, भेजिये, भेजिये| हमारा ई-मेल पता है feedback@guruji.com



© 2008 Guruji.com